Tag Archives: Rangra

रंगरा बीईओ ने किया निजी विद्यालय का औचक निरीक्षण||GS NEWS

कुरसेलानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल का सोमवार को रंगरा बीईओ कुमारी निर्मला एवं साधनसेवी मुकेश मंडल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य विश्वास झा ने अंगवस्त्र, माला, तैलीय चित्र एवं निदेशक शिखा कुमारी ने पाग पहनकर सम्मानित किया। वहीं बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए सभी कागजातों का अवलोकन किया। वहीं बीईओ कुमारी निर्मला ने सरकारी प्रस्वीकृति हेतु प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग को भेजा। इधर साधनसेवी मुकेश मंडल ने कहा कि बिना मंथली फीस एवं एडमिशन फीस लिए सभी बच्चों को निःशुल्क पढ़ाना बहुत ही कठिन कार्य है और ऐसा प्रयास अपने आप में ही अनूठा छाप छोड़ रहा है। रंगरा प्रखंड में एकमात्र ही ये ऐसा विद्यालय देखने को मिला जो कि […]

रंगरा पुलिस ने वाहन जांच में चालान काट कर ₹1000 किया राजस्व वसूली|| GS NEWS

नवगछियामास्क और वाहन जाँचराजनीतिDESK 040

रंगरा पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सड़क मार्ग के मुरली चौक और भट्ठा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। एनएच 31 सड़क मार्ग पर विभिन्न सुरक्षा दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग अभियान लगातार रंगरा पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस की गश्ती भी एनएच 31सड़क मार्ग पर तेज कर दी गई है। ताकि अपराधिक घटना पर रोक लग सके। इसी के मद्देनजर बीते शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाकर दोपहिया वाहनों के कागजात के साथ-साथ बाइक सवार चालक का हेलमेट, मास्क आदि का भी जांच किया गया। जांच के क्रम में पुलिस ने मौक़े पर बाइक सवार चालकों से हेलमेट और मास्क को लेकर कुल ₹1000 का चालान काट कर राजस्व की वसूली की […]

राजद स्थापना दिवस समारोह पर प्रखंड मुख्यालया मे कार्यकर्ता ने फहराया झंडा || GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

रंगरा:- राष्ट्रीय जनता दल द्वारा स्थापना दिवस के 25वां रजत जंयती पर आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता सह रंगरा प्रखंड प्रभारी अशोक कुमार, प्रखंड महासचिव विकास कुमार के संचालन में रंगरा प्रखंड में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद गरीबों शोषित की पार्टी रही है उनके हक अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक हमेशा लड़ने का काम किया है । वहीं पूर्व युवा प्रवक्ता शुभम कुमार ने कहा की आज और हमेशा से गरीबों का बल राजद रही हमें गर्व है कि हम सब राष्ट्रीय जनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी जी के हाथ बिहार की शासन […]

नवगछिया के रंगरा में मेगा वैक्सिनेशन मिशन के तहत 1600 लोगों ने करवाया वैक्सिनेशन ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

नवगछिया – रंगरा में मेगा वैक्सिनेशन मिशन के तहत 1600 लोगों ने करवाया वैक्सिनेशन करवाया है. रंगरा के 12 केंद्रों और एक टीका एक्सप्रेस की टीम द्वारा वैक्सिनेशन किया जा रहा था. जानकारी देते हुए रंगरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने कहा कि वैक्सिनेशन अभियान पूरी तरह से सफल रहा है उनलोगों ने टारगेट के अनुसार वैक्सिनेशन किया है. मंगलवार को भी वृहद पैमाने पर वैक्सिनेशन किये जाने की योजना है. वैक्सिनेशन मिशन में शिक्षा विभाग के वरीय साधनसेवी मुकेश मंडल, प्रवीण प्रभाकर, सुबोध कुमार समेत सीएचसी के कर्मियों स्वास्थ्य प्रबंधक श्वेता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार ओझा समेत अन्य की भी भागीदारी रही. DESK 04

नवगछिया के रंगरा में कूड़े के ढेर में फेका मिला लाखों की दवाइयां, पशुपालन विभाग का कारनामा //GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकसरकारी योजनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा का प्राथमिक चिकित्सालय इन दिनों चर्चा में है मामला भारी मात्रा में दवाई और इंजेक्शन कूड़ेदान में फेंके जाने का सामने आया है बता दें कि रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में मवेशियों के इलाज के लिए सरकार ने सुसज्जित तरीके से करोड़ों रुपए की लागत से भवन बनाकर प्राथमिक पशु चिकित्सालय खोल तो दिया मगर उस में बैठने वाले डॉक्टर जानवरों से भी बदतर निकले । जानवरों के समुचित इलाज के लिए विभाग द्वारा अस्पताल में दवाइयां और कई प्रकार की सुविधा जनक सामान दिया है। मगर यह दवा जानवरों तक नहीं पहुंच पा रही है इसका सीधा उदाहरण पशु चिकित्सालय में देखा जा सकता है।चिकित्सालय के बाहर एक खंडहर में लाखों रुपए की दवाई और […]