Tag Archives: Rangra

Noimg

नव चयनित बीडीओ सोनू मिश्रा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

गांव में खुशी और गौरव का माहौल नवगछिया। रंगरा गांव निवासी नव चयनित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोनू मिश्रा के सम्मान में उनके पैतृक आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह, खुशी और गौरव का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए और सोनू मिश्रा को उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडेय, उपप्रमुख दिवाकर सिंह, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, भाजपा जिला संयोजक (पंचायती राज प्रकोष्ठ) जिम्मी ठाकुर, रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, […]

Noimg

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र की एकता और अखंडता पर दिया जोर – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं “एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का नारा बुलंद करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को रंगरा पंचायत स्थित एक बूथ पर भाजपा जिला इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की। सभा को संबोधित करते हुए […]

Noimg

RANGRA : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रंगरा में हुआ योग कार्यक्रम, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रंगरा प्रखंड में रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में नायडू पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग शिक्षक विदुशेखर झा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

NAUGACHIA : खेत में भिंडी तोड़ने गई मां और बचाने दौड़े बेटे की करंट लगने से मौत, गांव में पसरा मातम – GS NEWS

NaugachiaदुखदDESK 1110

लापरवाही बनी हादसे की वजह, ग्रामीणों में आक्रोश नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मृतकों की पहचान मदरौनी गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी सरिता देवी तथा उनके पुत्र सुंदरम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सरिता देवी अपने खेत में भिंडी तोड़ने गई थीं। खेत के ऊपर से गुजर रहा हाई वोल्टेज बिजली का तार काफी […]

Noimg

नवगछिया :  विवादित व्यक्ति को पीडीएस लाइसेंस देने का विरोध, आवेदन देकर जताया आक्रोश – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया :रंगरा प्रखंड क्षेत्र के बनिया वैसी पंचायत में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) लाइसेंस को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पंचायत के ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को लिखित आवेदन सौंपते हुए एक विवादित व्यक्ति को पीडीएस लाइसेंस दिए जाने का कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बनिया निवासी अनिल कुमार रजक द्वारा पीडीएस लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है, जबकि उनके नाम पर पहले से ही खाद-बीज लाइसेंस, सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालन और आटा चक्की जैसे कई व्यवसाय संचालित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाइसेंस प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने दिखावे के लिए एक व्यवसाय को अस्थायी रूप से बंद किया है, जिसे बाद में पुनः शुरू करने […]

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत,नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के इस गाँव का मामला – GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

रंगरा के मुरली गांव में 30 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में बुधवार की शाम करीब 8 बजे के आसपास एक 30 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान दिनेश सिंह के पुत्र पंकज सिंह की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरती कुमारी के चार बच्चे जिनमें दो लड़का व दो लड़की हैं । वहीं घटना की सूचना मृतका के कटिहार स्थित मायके को दे दी गई है, जहां से परिजन मुरली […]

NAUGACHIA : ग्रामीण चिकित्सक की रहस्यमयी मौत, भागलपुर जाते रंगरा एनएच31 पर हादसे में गई जान || GS NEWS

नवगछियाभागलपुररंगरा चौकBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर ढाला एनएच 31  पर बीती रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है । मामले में मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के आजोह कुप्पा गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक अजय कुमार सिंह की सोमवार देर रात एक संदेहास्पद सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चपर ढाला के समीप  रविवार रात करीब 11 बजे घटी। मृतक अजय कुमार सिंह पेशे से ग्रामीण चिकित्सक थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की रात लगभग 9 बजे घर से निकले थे। वह बाइक (बजाज पल्सर) से भागलपुर स्टेशन दो लोगों […]

रंगरा मध्य विद्यालय के शिक्षक रामाकांत उर्फ गुड्डू मिश्र को मातृ शोक,नहीं रहीं इंदु देवी || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया : रंगरा प्रखंड के रंगरा मध्य विद्यालय के शिक्षक रामाकांत मिश्र उर्फ गुड्डू मिश्र को मातृ शोक का सामना करना पड़ा है। उनकी माता, इंदु देवी, का लगभग 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इंदु देवी रंगरा प्रखंड के पुवारी टोला की निवासी थीं और अपने स्नेह, ममता और सरल स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। इंदु देवी ने अपनी जीवन यात्रा में सादगी और संघर्ष को अपनाते हुए अपने परिवार को स्नेहपूर्वक संभाला। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार में शोकाकुल माहौल है। परिवार में छोड़ गए अपनों का विशाल संसार स्वर्गीय इंदु देवी ने अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ दिया है। उनके दो पुत्र रामाकांत मिश्र और लक्ष्मीकांत मिश्र […]

Noimg

रंगरा चौक से स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक स्थित सुजित कुमार यादव के घर से स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी हो गई। सुजित कुमार यादव ने बताया कि उनका घर एनएच-31 किनारे स्थित फैमिली ढाबा के पीछे है। उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को घर के पास खड़ा कर चापर गांव गए थे। जब वे रात करीब 12 बजे घर वापस लौटे, तो गाड़ी गायब पाई। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन गाड़ी का कोई पता नहीं चला। सुजित यादव ने बताया कि उन्होंने यह गाड़ी दिल्ली से 8 लाख रुपये में खरीदी थी। उन्होंने गाड़ी चोरी होने की जानकारी रंगरा थाना पुलिस को दी। गाड़ी चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें चोरों को बोलेरो गाड़ी से आते हुए […]

Noimg

रंगरा अंचल के बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक किचन का किया बहिष्कार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया कटरिया रेलवे स्टेशन के समीप रंगरा अंचल में बाढ़ से प्रभावित लोग सामुदायिक किचन की शुरुआत का विरोध किया । सधुआ और चापर के निवासी कटरिया रेलवे स्टेशन पर पन्नी और तिरपाल में रह रहे हैं, लेकिन उन्हें सामुदायिक किचन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। बुधवार रात, उन्होंने खाने का विरोध करते हुए कहा कि बिना सूचना के वे खाने क्यों जाएंगे।सधुआ गांव की यशोदा देवी, सुकनी देवी, दुखन देवी, और संगीता रानी ने बताया कि वे कई दिनों से स्टेशन पर रह रहे हैं और 15 अगस्त के बाद से उनके हालात बदतर हुए हैं। वार्ड 11 के अनुज कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत को सौ प्लॉटिंग पन्नी दी गई है, लेकिन उनके वार्ड […]