Tag Archives: Rangra

Noimg

रंगरा सामुदायिक अस्पताल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया : सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे रंगरा सामुदायिक अस्पताल में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में अस्पताल के कई कीमती उपकरण और सामान जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। जब आग लगी, उस समय अस्पताल में आठ प्रसूता सहित कुल 12 मरीज भर्ती थे। अचानक आग और धुएँ के फैलने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। पास में खड़े ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और मरीजों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत अस्पताल प्रभारी डॉक्टर रंजन कुमार ने रंगरा थाने और अग्निशामक विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर तीन दमकल […]

Noimg

रंगरा थानांतर्गत कुल 46.125 लीटर अवैध विदेशी शराब समेत 03 अभियुक्त गिरफ्तार एवं स्कॉर्पियो जप्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया : गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 46.125 लीटर अवैध विदेशी शराब समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और एक स्कॉर्पियो वाहन (रजिस्ट्रेशन नं. DL12CA0599) को जब्त किया। सूचना मिली थी कि गोपालपुर से रंगरा होते हुए एक स्कॉर्पियो में अवैध शराब कुर्सेला की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंगरा और ए०एल०टी०एफ० टीम ने संयुक्त रूप से रंगरा थानाक्षेत्र NH-31 स्थित चापर चेक पोस्ट के पास वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान स्कॉर्पियो से विभिन्न कंपनी की कुल 46.125 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वाहन में सवार अभियुक्तों की पहचान 1) विपिन कुमार (पिता: सुरेश पासवान), 2) रविन कुमार (पिता: मनगान महलडर), 3) सुमन कुमार […]

Noimg

रंगरा प्रखंड में वन महोत्सव वर्षा कालीन रोपण की हुई शुरुआत || GS NEWS

Environmentउपलब्धिनवगछियाभागलपुरमौसमरंगरा चौकAMBA0

जिले से दिए गए बीस हजार पौधों के टारगेट को लेकर 2400 पौधों का हुआ रोपण नवगछिया: रंगरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में वन महोत्सव वर्षा कालीन रोपण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंगरा प्रखंड की जिला परिषद सदस्य सबाना आजमी ने पौधारोपण की शुरुआत मधुकर सिंह के खेत से की। इस कार्यक्रम में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव ठाकुर, संतोष कुमार, कनीय अभियंता नीलकंठ कुमार सिंह, संजीव कुमार एवं अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला अधिकारी नवलकिशोर चौधरी एवं डीडीसी कुमार अनुराग के निर्देश पर सोमवार को 2400 पौधों का रोपण किया गया। पहले दिन पौधारोपण रंगरा प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर बैसी, रंगरा गांव, भवानीपुर, मुरली आदि गांवों में किया […]

Noimg

कोसी नदी में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की हुई मौत || GS

कोसीनवगछियाभागलपुररंगरा चौकAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी नटुक यादव के 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आशीष अपने बासा पर सोहरा कोसी किनारे भैंस को चारा देने गया था। शुक्रवार की संध्या चार बजे कोसी में नहाने के दौरान आशीष डूब गया। परिजनों ने जब आशीष को काफी खोजा, तो उसका कपड़ा कोसी के किनारे मिला। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को कोसी से बाहर निकाला और अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रंगरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया […]

Noimg

रंगरा हाई स्कूल में गर्मी के कारण छात्राएं हुई बेहोश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र के इंटरस्तरीय तेज नारायण उवि रंगरा में वर्ग नौ की पढ़ाई के दौरान दो छात्राएं बेहोश हो गयी. बेहोश छात्राएं रंगरा के लाल बहादुर की पुत्री लक्की कुमारी, अरुण कुमार सिंह की पुत्री अंबिका कुमारी थी. दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में भर्ती करवाया. परिजनों ने बताया कि दोनों छात्राएं बिना भोजन किये स्कूल चली गयी थी. स्कूल में ही पढ़ाई के दौरान दोनों छात्रा बेहोश हो गयी. दोनों छात्राओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. चिकित्सक ने बताया कि दोनों छात्राएं सुबह बिना नाश्ता किये ही स्कूल आ गयी, इसलिए बेहोश हो गयी. दोनों छात्राओं को […]

हत्याकांड के महज छह घंटे के अंदर आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियाManjusha Mishra0

नवगछिया : हत्याकांड के महज छह घंटे के अंदर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित रंगरा थाना प्यारे लाल यादव टोला निवासी सोनू यादव, ललन यादव उर्फ लालो है. रंगरा थाना के प्यारे लाल यादव टोला में मंगलवार को एक आर्मी व एक होमगार्ड जवान ने जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. मृतक महिला प्यारे लाल यादव टोला के विद्यानंद यादव की पत्नी उषा देवी (65) है. मृतका के पुत्र पवन यादव के बयान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें ललन यादव, सोनू यादव को नामजद आरोपित बनाया था. ललन यादव ने पुलिस को बताया कि अपनी पुश्तैनी बसोबास की जमीन पर हम पशु चारा रखने के लिए भुसखार बना रहे […]

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म || GS NEWS

अपराधनवगछियाManjusha Mishra0

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. रंगरा थाना प्रभारी रामराज सिंह ने बताया कि परिवार के लोग विवाह में गये थे. नाबालिग लड़की घर में अकेली थी. आरोपित ने मंगलवार की देर रात घर में घुस कर दुष्कर्म किया. लड़की की चीख सुन कर पड़ोसी ने आरोपित लड़के को पकड़ रंगरा थाना की पुलिस को सूचना दी. रंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच आरोपित युवक को गिरफ्तार किया. पीड़ित लड़की का मेडिकल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवाया गया. पीड़ित लड़की के बयान पर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. रंगरा थाना चापर दियारा के पिंटू सिंह को नामजद आरोपित बनाया. पुलिस ने पिंटू सिंह को न्यायिक हिरासत […]

Noimg

रंगरा के बिनोवा पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश ने चुनावी सभा को किया संबोधित : राजद पर बोला हमला, भागलपुर की घटना का दिलाया याद || GS NEWS

नवगछियाभागलपुररंगरा चौकलोकसभा चुनाव 2024Manjusha Mishra0

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के नवगछिया के रंगरा प्रखंड के तीनटंगा स्थित विनोबा भावे हाई स्कूल में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। सीएम नीतीश हेलीपैड से सीधे बनाए गए मंच पर पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद स्थानीय विधायक, लोकसभा प्रत्याशी और अन्य एनडीए नेता ने मालापहनाकर मंच पर स्वागत किया। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में भागलपुर में भी वोटिंग होनी है. चुनाव प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे. रंगरा प्रखंड के तिनटंगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा. लालू-राबड़ी सरकार के कार्यकाल की भी उन्होंने याद […]