Tag Archives: tution ja rahi

Noimg

ट्यूशन जा रही छात्रा को बालू लदे ट्रक ने रौंदा, इलाज में लापरवाही से हुई मौत, परिजनों में कोहराम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के रजौन से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नवीं कक्षा की छात्रा श्रेया रोज की तरह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी बधाई पेट्रोल टंकी के पास एक बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में रजौन प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। परिवार वालों का कहना है कि सुई देने के बाद श्रेया की तबीयत और बिगड़ने लगी, उसे तेज पेट दर्द हुआ और बाद में चौहान स्कूल के पास तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। इस घटना […]

ट्यूशन जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टायर जलाकर किया सड़क जाम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाऊदवाट इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्यूशन जा रही छात्रा की जान चली गई। सरदारपुर निवासी प्रभास यादव की पुत्री करिश्मा कुमारी जब घर से ट्यूशन के लिए निकली, तभी केटीएम शोरूम के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो अत्यधिक तेज गति से आ रहा था और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करिश्मा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग को टायर जलाकर जाम कर दिया। घंटों तक सड़क पर आवागमन […]