5
(1)

भागलपुर के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल परिजनों ने आरोप लगाया कि सजाम, शाहरुख और सलमान नामक व्यक्तियों ने जबरन घर में घुसकर उनकी पिटाई की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि पहले घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पीड़ित महिला अंगूरी खातून ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय मिले और शांति से जीने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह का झगड़ा नहीं चाहतीं, बस सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन चाहती हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: