



भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर मोहल्ले में करंट लगने से नीरज कुमार नामक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ले के निवासी अधिक लाल मंडल के बड़े पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नीरज कुमार किसी कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। नीरज की शादी हो चुकी थी और वे दो छोटे बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—के पिता थे।

घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम छा गया है। नीरज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी।














