



नवगछिया अनुमंडल के ताइक्वांडो की पांच बालिका खिलाड़ियों ने बिहार राज्य विद्यालय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भागलपुर जिले का नाम रोशन किया है।

खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पटना में संपन्न हुई। इसमें भागलपुर जिले की ओर से भाग लेते हुए निशा कुमारी, स्वाति कुमारी, सिंपल कुमारी, सपना कुमारी — जो सभी उच्च विद्यालय लत्तीपाकर, गोपालपुर की छात्राएं हैं — तथा अनन्या वात्सल्य हाई स्कूल, नवगछिया की छात्रा ने अपने-अपने वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

पदक जीतने पर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, ताइक्वांडो जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, योगा संघ के अध्यक्ष आर. पी. राकेश, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, कोच मोनी कुमारी, रवि रंजन, मीनाक्षी कुमारी, खेल विभाग के सतीश चंद्र, मो. नाजिम, कैरम संघ के संजय सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत, कंचन सिंह, सरोज झा, अखिलेश पांडे और अशोक सिंह सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
















