5
(1)

भागलपुर। समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप को लेकर राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 24 जून से 26 जुलाई 2025 तक सभी के सहयोग से संपन्न हुआ और उसी क्रम में आज मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है, जिसकी प्रति सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने भागलपुर जिले में मतदाताओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि विशेष पुनरीक्षण से पहले मतदाताओं की कुल संख्या 24,00,414 थी, जिसमें पुरुष 12,12,704, महिला 11,87,589, 18 वर्ष आयु वर्ग 40,627, वरिष्ठ नागरिक 17,535 तथा दिव्यांग मतदाता 25,597 थे। जेंडर रेशियो 979 था।

पुनरीक्षित प्रारूप के अनुसार वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 21,55,802 है, जिसमें पुरुष 11,10,458, महिला 10,45,237, जेंडर रेशियो 941, 18 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता 36,549, वरिष्ठ नागरिक 12,002 तथा दिव्यांग मतदाता 20,674 हैं।

विधानसभा वार मतदान केंद्रों की अद्यतन संख्या इस प्रकार है:

  • बिहपुर: पूर्व में 256, अब 316
  • गोपालपुर: पूर्व में 265, अब 317
  • पीरपैंती: पूर्व में 356, अब 438
  • कहलगांव: पूर्व में 347, अब 423
  • भागलपुर: पूर्व में 339, अब 368
  • सुल्तानगंज: पूर्व में 355, अब 399
  • नाथनगर: पूर्व में 345, अब 417

दावा-आपत्ति की अवधि 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। विशेष कैंप 2 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं शहरी निकाय कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।

ऐसे नागरिक जिनका नाम सूची में छूट गया है या 1 जुलाई 2025 को अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, वे प्रपत्र-6 और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची से नाम हटाने, संशोधन या स्थानांतरण हेतु प्रपत्र-7 और 8 का उपयोग किया जा सकता है। राज्य के बाहर से नाम स्थानांतरित करवाने के लिए प्रपत्र-8 के साथ एनेक्सचर डी भी भरना होगा।

बीएलए अपने बीएलओ को अधिकतम 30 आवेदन दे सकते हैं, जिसमें एक बार में 10 आवेदन शामिल होंगे। प्रत्येक आवेदन के साथ प्रमाण-पत्र एवं फॉरवर्डिंग लेटर संलग्न करना अनिवार्य है।

बैठक में बहुजन समाज पार्टी, माले, लोजपा (रामविलास), भाजपा, जदयू, कांग्रेस, रालोसपा व राजद सहित सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशासनिक स्तर से उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, जन संपर्क निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी व सदर एसडीओ विकास कुमार उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: