5
(1)

नवगछिया : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई–1, जी.बी. कॉलेज नवगछिया द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा ने किया।

इस अवसर पर एड्स जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर नवगछिया बाजार तक गई, जहां लोगों को एड्स से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। नागरिकों को सुरक्षित यौन संबंध अपनाने, नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा दूषित रक्त के उपयोग से बचने की सलाह दी गई।

रैली में प्रोफेसर शिवशंकर मंडल, डॉ. राजकुमार, डॉ. मुसर्रत, डॉ. मंजू, डॉ. श्याम, डॉ. अनिल, डॉ. सुनील, डॉ. चंदा, डॉ. श्वेता, डॉ. भावना, डॉ. प्रताप, डॉ. हामिद, डॉ. रंजीत, डॉ. सरोज सहित अनेक शिक्षकों ने भाग लिया।

साथ ही स्वयंसेवक हुजैफा, संकेत, साजन, दिवाकर, अंजार आदि ने भी कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय योगदान दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: