



नवगछिया । शनिवार को वॉलीबॉल का सेमीफाइनल तक मैच हुए थे। रविवार को फ़ाइनल मैच में अंग बनाम चंपा के बीच मुकाबला खेला गया। तीन सेट के मैच में दोनों टीमों ने एक-एक सेट जीत कर फ़ाइनल मुकाबले को ओर भी रोमांचित बना दिया। तीसरी ओर अंतिम निर्णायक सेट में अंत में जीत 2-1 से चंपा ने दर्ज की। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच अंग के मयंक कुमार (ओम जी) को दिया गया। चंपा के ओर से सुशांत, सुमन शुभंकर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। भागलपुर जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा आयोजन समिति को इस शानदार आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। अंत में जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार के द्वारा खिलाड़ियों के बिहार अभ्यास के लिए हरेक तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है और आगे भी की जाएगी। जल्द ही यहां इनडोर वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसके संबंध में जिलाधिकारी भागलपुर के स्तर से विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया साथ में अजय राय, नीलकमल राय, निखिल बाबू, संदीप कुमार, नीलेश कुमार, मृणाल किशोर, सतीश चंद्र, आमिर खान, शुभम, अभय मिश्रा, कुंदन, विक्की, अब्बू ज़ुलबाबु, कुणाल भारती, मुरारी काकू अन्य कई लोगों की उपस्थिति रहे। संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में प्रथम स्थान रहे समाचार पत्र हॉकर सुमित कुमार। इसके तहत तीन किलोमीटर साइकिल रनिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बैडमिंटन इंडोर हॉल, सैंडिस कंपाउंड के सामने उद्घाटन के समय पुलिस उपाधीक्षक रक्षित मिथिलेश प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा खिलाड़ियों को प्रत्येक संडे विथ साइकिल कार्यक्रम के लिए प्रेरित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साइकिल रनिंग बैडमिंटन इंडोर हॉल के सामने से मनाली चौक, कचहरी चौक, घंटाघर के रास्ते पुनः बैडमिंटन हॉल के पास समाप्त हुई। इसमें प्रथम स्थान सुमित कुमार, द्वितीय स्थान छोटू शाह, तृतीय स्थान पर आयुष कुमार रहे। सारे विजेताओं को मेडल से सम्मानित किया गया।













