5
(1)

बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त किए

नवगछिया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के आदेश के आलोक में रविवार को भागलपुर जिला के सभी मतदान केंद्र पर 01 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप के आलोक में प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 10.30 बजे बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त किया।

प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी द्वारा अपने प्रखंड के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य का अनुश्रवण किया गया। उल्लेखनीय है कि 01 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप के लिए 1 सितंबर तक दावा आपत्ति करने की तिथि निर्धारित है। अतः जिन मतदाताओं के नाम छूट गया है या मतदाता सूची में नाम जुड़वाना है, वे प्रपत्र 6 में, जिन मतदाताओं के नाम विलोपित करवाने हैं उन्हें प्रपत्र 7 में यदि स्थानांतरण या संशोधन करवाना है तो प्रपत्र 8 में 1 सितंबर 2025 तक बीएलओ के पास या ईआरओ के पास या ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: