5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारी को लेकर भागलपुर जिले के बिहपुर, गोपालपुर, पिरपैंती, भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक अजय डोके द्वारा भागलपुर के बाद नीचे कार्यालय में संचालित व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित संयुक्त निदेशक राज्य कर मिनी से व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग के लिए बनाए गए सहायक व्यय प्रेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो वीविंग टीम, वीडियो सर्विलेंस के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मीडिया कोषांग सह एमसीएमसी कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के संबंध में पूछताछ की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: