Month: May 2025

नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामलों में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । 11 फरवरी 2025 को वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित मेला देखकर लौट रही इनकी नाबालिक पुत्री के साथ तीन-चार लड़कों के द्वारा जबरदस्ती दियारा क्षेत्र ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गोपालपुर थाना कांड संख्या 45/25, धारा- 70 (2) बीएनएस एवं 3/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड में संलिप्त 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध कर बाल संरक्षण गृह भेजा गया था एवं अन्य के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में गुरूवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त कहलगांव थाना क्षेत्र के नयाटोला गंगल दाय निवासी अमित कुमार पिता कपूरी पोद्दार गिरफ्तार किया […]

नवगछिया में डीएसपी खुद उतरे सड़क पर, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसी नकेल — 30 हजार का चालान, दर्जनों वाहन जब्त ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 समेत शहर की सड़कों पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नवगछिया यातायात डीएसपी अभिषेक कुमार ने खुद सड़क पर उतरकर विशेष चेकिंग अभियान की कमान संभाली। इस अभियान का मकसद था यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसना और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में हेलमेट न पहनने, ट्रिपल लोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता, और गाड़ियों के कागजातों की गहनता से पड़ताल की गई। डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा, “अब नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ट्रैफिक नियम सभी के लिए हैं और इनका पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”उन्होंने यह भी […]

बिहपुर विधायक की मांग पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संज्ञान लिया ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK20250

छह शैय्या वाले स्वास्थ्य केंद्र खरीक को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित, पूर्णतः संचालित भागलपुर। बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र की मांग पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संज्ञान लिया है। इसको लेकर मंत्री श्री पांडे ने विधायक श्री शैलेंद्र को पत्र भेजकर बताया है कि बिहपुर विस अंतर्गत नवनिर्मित्त छह शैय्या वाले स्वास्थ्य केंद्र, खरीक बाजार को जनहित स्वास्थ्य लाभ सुलभ कराने हेतु अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित कर तथा पूर्णतः संचालित किया जाय। मंत्री श्री पांडेय ने बताया है कि इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई हेतू संदर्भित पत्र संबंधित पदाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। DESK2025

Noimg

पायोनियर कोटैवा ने मनाया पी 3532 का फसल कटाई दिवस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। नवगछिया प्रखंड के नंद ग्राम में पायोनियर कोटैवा की ओर से पी 3532 मक्का का फसल कटाई दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय किसान अनिल मंडल के द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि पायोनियर के मैनेजर मनोज कुमार शर्मा उपस्थित हुए। कर्मचारियों के द्वारा किसान पिंटू मंडल के खेत मे खड़े पी 3532 को दिखाकर किसानों को इसके गुण और मुनाफा से अवगत कराया। इसका भुट्टा एक समान बेलनाकार होने से उपज ज्यादा होता है। इसमे नमी कम होने से किसानों को सुखाने का झंझट नही रहता। भुट्टा में अन्य से अधिक धारी व लंबे गहरे दानों से उपज और मुनाफा अधिक होता है। दूसरे मक्का से तुलना दाना छुड़ाकर प्रति एकड़ उपज का अंतर भी किसानों […]

Noimg

डीडीसी भागलपुर ने किया जगतपुर झील और नवगछिया में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने नवगछिया प्रखंड के जगतपुर झील क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हर वर्ष बड़ी संख्या में आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए जाना जाता है। जिला प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र को एक पर्यावरणीय दृष्टिकोण के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। डीडीसी ने झील और आसपास के तालाबों तथा जलस्रोतों के संरक्षण एवं विकास से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इन जल निकायों का गहरीकरण, सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य न केवल जैव विविधता को बनाए रखने में सहायक होगा, बल्कि यह क्षेत्रीय जल स्तर के सुधार और […]