5
(1)

भागलपुर। नवगछिया प्रखंड के नंद ग्राम में पायोनियर कोटैवा की ओर से पी 3532 मक्का का फसल कटाई दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय किसान अनिल मंडल के द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि पायोनियर के मैनेजर मनोज कुमार शर्मा उपस्थित हुए। कर्मचारियों के द्वारा किसान पिंटू मंडल के खेत मे खड़े पी 3532 को दिखाकर किसानों को इसके गुण और मुनाफा से अवगत कराया। इसका भुट्टा एक समान बेलनाकार होने से उपज ज्यादा होता है। इसमे नमी कम होने से किसानों को सुखाने का झंझट नही रहता। भुट्टा में अन्य से अधिक धारी व लंबे गहरे दानों से उपज और मुनाफा अधिक होता है। दूसरे मक्का से तुलना दाना छुड़ाकर प्रति एकड़ उपज का अंतर भी किसानों ने देखा।

पी 3532 मक्का का उपज 55 क्विंटल प्रति एकड़ प्राप्त हुआ जो अन्य से 5 क्विंटल ज्यादा है। किसान अनिल मंडल ने कहा, पायोनियर मक्का की खेती करके अब किसान लाख की जगह प्रति एकड़ सवा लाख मुनाफा कमा रहे हैं। पायोनियर शेर नही सवा शेर है। कार्यक्रम का आयोजन रौशन कुमार खां के द्वारा किया गया। इस मौके पर विक्रेता शशि कुमार ने किसान अनिल मंडल को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पायोनियर के धीरज, शंकर, सौरव व नीतीश। विक्रेता शशि कुमार, रवि, विकास, धीरेंद्र, गोपाल मंडल, गौतम मंडल, शैलेंद्र मंडल, रमन कुमार, सुनील, चंदेश्वरी, बिनोद समेत कई किसान उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: