July 1, 2025
मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची का प्रकाशन, 6 जुलाई तक मांगे जाएंगे सुझाव ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। निर्वाचन विभाग बिहार, पटना एवं भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों — बिहपुर (152), गोपालपुर (153), पीरपैंती (154, अनुसूचित जाति), कहलगांव (155), भागलपुर (156), सुलतानगंज (157) तथा नाथनगर (158) — के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रारूप सूची 30 जून 2025 को प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध है। इस प्रारूप सूची पर आम नागरिक 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अपना दावा, आपत्ति या सुझाव संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, भागलपुर में दे सकते हैं। DESK2025