Month: July 2025

Noimg

नए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा का समाजसेवियों ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया । मंगलवार को बिहपुर थाना में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा से समाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान बिहपुर पूरव पंचायत के मिल्की वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रोमिल रंजन उर्फ पिन्टु ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गौतम कुमार शर्मा और समाजसेवी मुकेश कुमार पंडित ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पिन्टु ठाकुर ने कहा कि उन्हें आशा है कि नए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्ष प्रभावी कदम उठाएंगे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट […]

Noimg

कोसी नदी में डूबे किशोर का शव 10 दिन बाद मिला, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर जयरामपुर कोसी नदी में दस दिन पहले नहाने के दौरान डूबे दो किशोरों में से एक किशोर दिलखुश कुमार का शव मंगलवार को त्रिमूहान घाट के समीप बरामद हुआ। इससे पहले राहुल कुमार का शव ग्रामीणों की मदद से घटना के तीसरे दिन ही निकाल लिया गया था। घटना 23 जून की है, जब नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 12 भ्रमरपुर निवासी पिंटू चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार और खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र निवासी बाल्मिकी चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार (सुबोध चौरसिया का नाती) कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गए थे। मंगलवार को जब दिलखुश का शव त्रिमूहान […]

Noimg

रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर के नये सत्र का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रक्तदान और सामाजिक सेवा से हुई शुरुआत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर के वर्ष 2025-26 के लिए स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तिलका मांझी के निकट एक स्थानीय होटल में गरिमामय ढंग से किया गया। इस अवसर पर क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुपम कुमार, सचिव शशिकला ठाकुर और कोषाध्यक्ष कमल मोहन ठाकुर ने विधिवत शपथ ग्रहण की। नवगठित निदेशक मंडल में नमिता सहाय, अरविंद तिवारी, नितेश और राजेश वर्मा को शामिल किया गया, जिन्होंने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली। साथ ही, डॉ. संजय शर्मा को क्लब का उपाध्यक्ष चुना गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची से पधारे योगेश गंभीर उपस्थित रहे। उन्होंने रोटरी क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान […]

Noimg

नवगछिया में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील ||GS NEWS

नवगछियाबिहारबैठकभागलपुरDESK20250

नवगछिया। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर नवगछिया अनुमंडल सभागार में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने की। बैठक में मुख्यालय डीएसपी, ट्रैफिक एवं साइबर डीएसपी, डीसीएलआर, सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य, विभिन्न दलों के प्रतिनिधि और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि मोहर्रम एक धार्मिक अवसर है जिसे पारंपरिक और भाईचारे के वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह, भड़काऊ […]

Noimg

सुलेखा हत्याकांड मामले में त्वरित न्याय की मांग को लेकर राजद ने किया धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

बिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK20250

नवगछिया । नवगछिया के अंभो में सुलेखा देवी नृशंस हत्या कांड को लेकर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खरीक प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। घटना को हुए 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन अभी तक दोषियों को पकड़ने में विफल रहा है। धरना स्थल पर हजारों लोगों ने पहुंचकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। जिला राजद की ओर से इस मामले को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन बीडीओ, खरीक के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। धरना को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव और […]

Noimg

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर जीविका कैडरों को दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिला स्थित डीआरडीए सभागार में विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने की। प्रशिक्षण में सभी जीविका कैडर—प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एरिया कोऑर्डिनेटर और कम्युनिटी मोबिलाइज़र—ने भाग लिया। सभी को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में व्यापक जन-संपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाएं, जिससे मतदाता सूची में नामों का सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। बैठक में यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भागलपुर जिले की सभी जीविका दीदियों तथा उनके परिवार के सदस्यों का मतदाता सूची में नाम सत्यापन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षण सत्र में नगर आयुक्त भागलपुर, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, डीआरडीए निदेशक और जीविका […]

Noimg

प्रखंड-अंचल कार्यालयों की सफाई का जिम्मा अब जीविका दीदियों के हवाले, रोजगार के नए अवसर सृजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: जिले के तीन प्रखंडों—गोराडीह, गोपालपुर और नारायणपुर—में मंगलवार से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई का कार्य जीविका दीदियों द्वारा शुरू कर दिया गया है। गोपालपुर में तीन तथा गोराडीह और नारायणपुर में दो-दो जीविका दीदियों को फिलहाल सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पहल बिहार सरकार के हालिया निर्णय के आलोक में की जा रही है, जिसके तहत प्रखंड और अंचल कार्यालयों की सफाई का कार्य अब जीविका दीदियों को सौंपा जा रहा है। इस फैसले से कार्यालय परिसरों को साफ-सुथरा रखने में सहायता तो मिलेगी ही, साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर रोजगार […]

Noimg

भागलपुर में 24 लाख मतदाता : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी दी कि जिले में कुल 24 लाख मतदाता हैं। यहां 2263 मतदान केंद्र हैं, जहां समान संख्या में बीएलओ कार्यरत हैं, जबकि 250 बीएलओ सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। अब तक 10,000 से अधिक गणना प्रपत्र एकत्र किए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया तेजी से जारी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का वितरण तेजी से कराया जाए और प्रत्येक दिन के संग्रहण की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए। उन्होंने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार […]

Noimg

डॉक्टर्स डे पर सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में टीबी मरीजों के बीच बांटी गई पोषण सामग्री ||GS NEWS

बिहारDESK20250

भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सदर अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी पीड़ित मरीजों के बीच पोषण सामग्री का वितरण किया गया, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। कार्यक्रम में आरोग्यम इंडिया फाउंडेशन की टीम ने भी भाग लिया और मरीजों के बीच जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा सहयोग प्रदान किया। आयोजन का उद्देश्य केवल मरीजों की सहायता करना ही नहीं था, बल्कि डॉक्टरों की समाज में भूमिका को सम्मान देना भी था। कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉक्टर्स डे के इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत लोगों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया। […]

Noimg

नगर आयुक्त और महापौर ने मुहर्रम की तैयारियों का लिया जायजा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर महापौर, उपमहापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ताजिया जुलूस के मार्गों पर उत्कृष्ट सफाई सुनिश्चित की जाए। नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा हटाना और कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव युद्धस्तर पर कराने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। संबंधित विभागों को निर्बाध जलापूर्ति और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, वहीं जहां आवश्यक हो वहां अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करने […]