Month: July 2025

Noimg

शाहपुर में ननिहाल आए 10 वर्षीय किशोर की छत से गिरने से हालत गंभीर, भागलपुर रेफर |GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शाहपुर गांव में ननिहाल आए एक 10 वर्षीय किशोर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। घायल किशोर की पहचान प्रिंस कुमार, पिता अजीत यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खगड़िया जिला के दुर्गापुर का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस अपने ननिहाल शाहपुर गांव में रह रहे थे। इसी दौरान वह पक्के मकान की छत पर खेलते समय असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर अवसार आलम की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे […]

Noimg

सुंदरवती महिला महाविद्यालय में कॉमर्स अंतिम वर्ष की छात्राओं को भावभीनी विदाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुंदरवती महिला महाविद्यालय, भागलपुर में स्नातक कॉमर्स विभाग की अंतिम वर्ष की छात्राओं का फेयरवेल समारोह हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत-संगीत और पुरानी यादों ने पूरे समारोह को भावुक और यादगार बना दिया। कॉमर्स विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित रहीं। छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन के तीन वर्षों की यादें साझा कीं और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। शिक्षकों ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके आत्मविश्वास, लगन और मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के अनुभव जीवन की पूंजी होते हैं और इन अनुभवों से […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में नीरा प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

टेपर्स और विक्रेताओं की आजीविका में आएगा सुधार भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने नीरा टेपर्स और विक्रेताओं की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय परिसर में नीरा प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर ताड़ी टेपर्स, विश्वविद्यालय के अधिकारी, वैज्ञानिक, प्रेस और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डॉ. सिंह ने बताया कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर देश की पहली संस्था है जिसने पल्मीरा नीरा प्रसंस्करण में तकनीक विकसित की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले कई वर्षों से नीरा के संरक्षण और सुरक्षित प्रसंस्करण की दिशा में कार्य कर रहा है। यह इकाई प्रति घंटे 100 लीटर नीरा प्रसंस्करण की क्षमता रखती है। उन्होंने बताया […]

Noimg

डॉ. अजय कुमार के गले में लिपटा 12 फीट का साँप देख मरीज हुए हैरान, फिर जो खुलासा हुआ उसने सबको चौंका दिया – GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरस्वास्थ्यBarun Kumar Babul0

भागलपुर के सुविख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ,चर्चित समाजसेवी एवं जीवन जागृति समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की क्लीनिक में उस समय एक अजीब दृश्य देखने को मिला जब वे मरीजों की जांच करते हुए अचानक गले में 12 फीट लंबा साँप लपेटे नज़र आए। क्लीनिक में मौजूद मरीज, उनके परिजन और स्टाफ सदस्य कुछ पलों के लिए स्तब्ध रह गए। कुछ ने डर के मारे क्लीनिक से बाहर भागने की कोशिश की, तो कुछ हक्का-बक्का डॉक्टर को ही देखने लगे। मगर डॉ. अजय कुमार बिना किसी घबराहट के उसी गले में लिपटे साँप के साथ आराम से मरीजों को न सिर्फ देख रहे थे, बल्कि सर्पदंश और उससे जुड़ी सावधानियों पर विस्तार से जानकारी भी दे रहे थे। उन्होंने बताया […]

Noimg

गीदड़ के हमले में व्यक्ति घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर से अपने घर हरनाथचक लौट रहे एक व्यक्ति पर अचानक गीदड़ ने हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान विवेकानंद शर्मा, पिता तारिणी शर्मा, घर हरनाथचक, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विवेकानंद शर्मा मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक गीदड़ ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया और उनके हाथ को दांतों से जकड़ लिया। हमले के दौरान विवेकानंद ने साहस दिखाते हुए गीदड़ से संघर्ष किया, जिसके बाद गीदड़ उन्हें छोड़कर भाग गया। हालांकि इस दौरान गीदड़ ने उनके हाथ और पैर में कई स्थानों पर काट लिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद घायल […]

Noimg

वंदे भारत एक्सप्रेस अब भागलपुर से जमालपुर तक चलेगी, समय और दूरी दोनों में बदलाव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। ट्रेन संख्या 22309/10 हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को अब जमालपुर तक विस्तारित कर दिया गया है। इस विस्तार के साथ ही ट्रेन की संचालन दूरी 386 किलोमीटर से बढ़कर 439 किलोमीटर हो जाएगी और परिचालन समय में भी परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार, हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 7:45 बजे रवाना होगी और पूर्व निर्धारित समय दोपहर 1:50 बजे की बजाय अब 1:15 बजे ही भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर में दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 1:17 बजे जमालपुर के लिए रवाना होगी, जहां यह 2:15 बजे पहुंचेगी। जमालपुर में ट्रेन 75 मिनट तक रुकेगी और दोपहर 3:30 बजे वापसी यात्रा शुरू करेगी। शाम 4:22 बजे भागलपुर पहुंचेगी और दो मिनट बाद 4:24 बजे हावड़ा […]