



भागलपुर जिला स्थित डीआरडीए सभागार में विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने की।
प्रशिक्षण में सभी जीविका कैडर—प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एरिया कोऑर्डिनेटर और कम्युनिटी मोबिलाइज़र—ने भाग लिया। सभी को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में व्यापक जन-संपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाएं, जिससे मतदाता सूची में नामों का सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।
बैठक में यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भागलपुर जिले की सभी जीविका दीदियों तथा उनके परिवार के सदस्यों का मतदाता सूची में नाम सत्यापन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।

प्रशिक्षण सत्र में नगर आयुक्त भागलपुर, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, डीआरडीए निदेशक और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।














