Month: August 2025

Noimg

वोटर अधिकार यात्रा में हजारों समर्थकों के बीच गरजे मोती यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

जनता की समस्याओं के समाधान को बताया पहली प्राथमिकता नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रगोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा चौक के समीप एनएच 31 पर “वोटर अधिकार यात्रा” का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों की संख्या में समर्थक उमड़ पड़े। यात्रा में संजीत कुमार उर्फ मोती यादव ने शामिल होकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मोती यादव ने कहा कि जनता का सबसे बड़ा हथियार उसका वोट है और यही लोकतंत्र की असली ताक़त है। उन्होंने कहा—”जनता जागरूक होगी तभी बदलाव संभव है।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याएँ, चाहे बाढ़ हो या बेरोजगारी, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, सभी मुद्दों का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मोती […]

Noimg

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का मकनपुर चौक पर हुआ जोरदार स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व : अरुण यादव नवगछिया : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “वोटर अधिकार यात्रा” का सातवें दिन की शुरुआत तेतरी नवगछिया से हुई। इस अवसर पर मकनपुर चौक पर प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे। दोनों नेताओं ने मकनपुर चौक पर जुटी भारी भीड़ की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मौके पर उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि यह यात्रा स्वतःस्फूर्त तरीके से लोगों […]

Noimg

नवगछिया के भवानीपुर में सड़क पर गिरा 200 साल पुराना पेड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के रंगरा प्रखण्ड क्षेत्र के भवानीपुर कबूतरा स्थान के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे करीब 200 वर्ष पुराना विशालकाय पेड़ अचानक जोरदार आवाज के साथ सड़क पर गिर पड़ा। घटना होते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गिरा हुआ पेड़ चबूतरे और सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई। पेड़ गिरने से ग्रामीण सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। समय रहते […]

Noimg

वोटर अधिकार यात्रा के सातवें दिन नवगछिया पहुँचे भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । वोटर अधिकार यात्रा के सातवें दिन नवगछिया में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर बहस हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने आधार को स्वीकार करने की बात कही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया में भाषण देकर गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर झूठ बोला। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि एसआईआर के बहाने प्रवासी मजदूरों, भूमिहीन गरीबों और बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। मोदी यह कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं कि यह कार्रवाई बांग्लादेशियों को हटाने के लिए की जा रही है, जबकि आज तक 65 लाख कटे नामों में से एक भी बांग्लादेशी नहीं […]

Noimg

मंगल पाठ और भजनों के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भादो महोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । खरीक बाजार नवगछिया में श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय भादो महोत्सव का समापन शुक्रवार को मंगल पाठ और दादी के भजनों के साथ हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति द्वारा दादी का भव्य श्रृंगार कर दरबार सजाया गया था। अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई और 56 भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं द्वारा मंगल पाठ किया गया, जिससे माहौल भक्तिरस से सराबोर हो उठा। भजन संध्या में कोलकाता से आए भजन गायक मनीष शर्मा और प्रिया गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजन – हम दादी वाले हैं, कितनी भोली कितनी सुन्दर कितनी प्यारी लागे […]

Noimg

बिहपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, चांदी का मुकुट पहनाकर हुआ सम्मान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आयोजित एक जनसभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। सभा के दौरान अचानक एक स्थानीय युवक “मैदान नहीं तो वोट नहीं” लिखे पोस्टर के साथ सामने आ गया और प्रदर्शन करने लगा। इस पर उपमुख्यमंत्री ने उसे भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से पहल करेगी और शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले भागलपुर से पटना पहुंचने में सात घंटे का समय लगता था, लेकिन अब यह यात्रा मात्र तीन घंटे में पूरी हो […]

Noimg

सरकारी विद्यालय में बच्चों को मिला जूते-मोजे, अभिभावक हुए प्रभावित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। प्राथमिक कन्या विद्यालय मानिकपुर में शनिवार को अभिभावक सह शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और बदलती व्यवस्था को देखकर ग्रामीण और अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। भारतीय जीवन बीमा निगम भागलपुर में कार्यरत मानिकपुर निवासी प्रतीक कुमार सिन्हा ने विद्यालय के सभी 73 बच्चों को विद्यालय परिधान के अंतर्गत एक जोड़ी जूते और मोजे प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा सेवक बिनोद कुमार चौधरी ने किया। बातचीत के दौरान प्रतीक कुमार सिन्हा ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के दुर्गा मंदिर आने पर उनकी मुलाकात शिक्षक अमरनाथ झा से हुई थी। उस समय विद्यालय में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम चल रहा था। बाद में उन्हें अभिभावक सह शिक्षक संगोष्ठी में […]

Noimg

आदर्श मध्य विद्यालय तिनटंगा दियारा में मॉकड्रिल, बच्चों ने सीखे नाव दुर्घटना से बचाव के उपाय ||GS NEWS

किसाननवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया : प्रखंड के सुप्रसिद्ध आदर्श मध्य विद्यालय, तिनटंगा दियारा में अगस्त माह के चौथे सुरक्षित शनिवार के अवसर पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ रविदास उर्फ चहकनाथ भागलपुरी के निर्देशन में नाव दुर्घटना से बचाव को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। चहकनाथ भागलपुरी ने कहा कि एक आदर्श नाव परिचालन के लिए आवश्यक है कि नाव नई और मजबूत हो, उसमें आपदा प्रबंधन की सामग्रियां उपलब्ध हों तथा वह पंजीकृत हो। साथ ही मानक क्षमता सूचक सफेद पट्टी भी अंकित होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षित मल्लाह होना अनिवार्य है और उसे विपरीत मौसम जैसे आँधी, तूफान और वर्षा में नाव को […]

Noimg

डीएम ने किया राजस्व महा अभियान का निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को सबौर अंचल में चल रहे राजस्व महा अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक समर्थ जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम और वरीय उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने कर कमलों से कई लाभार्थियों को जमाबंदी पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा राजस्व अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों के निराकरण के लिए 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान घर-घर जाकर राजस्व संबंधी शिकायतों या परिवादों का निष्पादन किया जा रहा है और अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। इस महाअभियान में परिमार्जन, मापी, दाखिल-खारिज और अवैध […]

Noimg

टीएमबीयू के नव नियुक्त प्रभारी कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा ने संभाला पदभार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के नव नियुक्त प्रभारी कुलपति के रूप में बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा ने शनिवार को प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालय पहुंचकर योगदान दिया। ज्ञात हो कि 22 अगस्त को प्रो. जवाहर लाल का तीन वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद राजभवन सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर 23 अगस्त से बीएनएमयू कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा को टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा था। प्रभारी कुलपति के विश्वविद्यालय पहुंचने पर अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अंगवस्त्र और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर […]