Month: August 2025

Noimg

तारापुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल परिजनों ने आरोप लगाया कि सजाम, शाहरुख और सलमान नामक व्यक्तियों ने जबरन घर में घुसकर उनकी पिटाई की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि पहले घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद मामले की गंभीरता […]

Noimg

करंट लगने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर मोहल्ले में करंट लगने से नीरज कुमार नामक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ले के निवासी अधिक लाल मंडल के बड़े पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नीरज कुमार किसी कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। नीरज की शादी हो चुकी थी और वे दो छोटे बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—के पिता थे। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम छा गया है। नीरज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची […]

Noimg

जगदीशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे गाड़ी ने कई लोगों को मारा ठोकर, बच्चा गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देशरी गांव में शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन जुलूस में शामिल डीजे गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और भीड़ को ठोकर मारते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। हादसे में बच्चों समेत कई लोग जख्मी हुए, जबकि 12 वर्षीय विशाल कुमार, पिता सुभाष यादव, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में गोलू कुमार (10 वर्ष) और विक्रम कुमार (16 वर्ष), पिता आरुण कुमार, का इलाज सीएससी जगदीशपुर में चल रहा है। वहीं अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पतालों और स्थानीय डॉक्टरों के यहां कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देशरी […]

Noimg

सुल्तानगंज के मोतीचक दियारा में वृद्ध की पत्थर से कुचलकर हत्या, गंगा किनारे मिला शव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत अंतर्गत मोतीचक दियारा क्षेत्र से शनिवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर शव को गंगा किनारे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान मोतीचक गांव निवासी जयप्रकाश मंडल के रूप में हुई है। उनका शव ईंट भट्ठा के समीप गंगा के पानी के पास बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने पर अज्ञात अपराधियों […]

Noimg

सुल्तानगंज के रहमतनगर में नाला जाम, दो माह से जलजमाव से ग्रामीण परेशान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 अंतर्गत रहमतनगर में नाले की सफाई नहीं होने के कारण पिछले दो माह से सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे गांव में गंदगी फैल गई है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति से महामारी फैलने का डर बढ़ गया है। रहमतनगर के ग्रामीणों ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होने के कारण सैकड़ों परिवार प्रभावित हैं। रोजाना लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर सबसे अधिक असर दिखाई दे रहा है। इस संबंध में जब सभापति राजकुमार गुड्डू […]

Noimg

चौसा में पुराने विवाद को लेकर महिला को मारी गोली, मायागंज अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र से शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुराने विवाद को लेकर अजय यादव और उसके सहयोगी फंटूश यादव ने रंजो देवी पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के संबंध में पीड़िता के पुत्र दिलखुश कुमार ने बताया कि वे शाम के समय मवेशियों के लिए घास काटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजय यादव ने उन पर गोली चलाई। खुद को बचाने के लिए जब वे भागे तो आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी मां रंजो देवी को भी निशाना बना लिया और गोली मार दी। गोली लगने से रंजो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें […]

Noimg

भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल छिनतई के दौरान हुआ हादसा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुस्लिम स्कूल समपार के पास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दबे स्वर में बताया कि यह हादसा मोबाइल छिनतई की घटना के दौरान हुआ। बताया गया कि किसी चोर ने मोबाइल छीना और मौके से फरार हो गया। इसी दौरान मोबाइल छिनतई करने वाले चोर को पकड़ने की कोशिश में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। रेल थाना की पुलिस ने […]

Noimg

निर्वाचन सूची को लेकर भारत खेड़ा की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर हुई बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : भागलपुर के समीक्षा भवन में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक, निर्वाचन सूची भारत खेड़ा की अध्यक्षता में 2025 के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा के लिए राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में विशेष प्रेक्षक को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले जिले में कुल 2263 मतदान केंद्र थे, लेकिन 1200 मतदाताओं के आधार पर युक्तिकरण करने के बाद 415 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब जिले में कुल 2678 मतदान केंद्र हो गए हैं। भागलपुर में इस समय कुल 21 लाख 58 हजार 317 मतदाता हैं, जिनमें […]

Noimg

एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर और बटालियन का हुआ निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

मेजर जनरल ए एस बजाज ने प्रशिक्षण और प्रशासन को सराहा भागलपुर। मेजर जनरल ए एस बजाज, एडीजी एनसीसी बिहार और झारखंड डायरेक्टरेट ने एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर भागलपुर और अन्य एनसीसी बटालियनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 23 बिहार बटालियन एनसीसी का भी दौरा किया और कैडेट्स को दिए जा रहे मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान एडीजी एनसीसी ने बटालियन द्वारा संचालित प्रशिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रेरणादायक है और उनके व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती है। मेजर जनरल बजाज की सराहना से एनसीसी स्टाफ और कैडेट्स में उत्साह का माहौल देखा गया। उन्होंने सभी से और अधिक समर्पण के […]

Noimg

जमीन विवाद को लेकर भागलपुर के वार्ड 13 के पार्षद रंजीत मंडल की पीटा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें वार्ड संख्या 13 के पार्षद और सशक्त स्थाई समिति के सदस्य रंजीत मंडल की पिटाई पुलिस के सामने ही की गई। यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी हुई बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रंजीत मंडल ने शंकर साह की जमीन को आइसक्रीम फैक्ट्री लगाने के लिए किराए पर लिया था। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी रंजीत मंडल ने जमीन को खाली नहीं किया। इस पर शंकर साह और उनके परिवार वालों ने कई बार पार्षद से जमीन खाली करने की मांग की, लेकिन बात नहीं बनी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों में तीखी […]