Month: September 2025

Noimg

मिंकी सिन्हा और प्रकाश भारद्वाज ने 7वीं बालकालेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन चेस टूर्नामेंट का जीता खिताब ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया : 7वीं बालकालेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन चेस टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजा बाबू, डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स (G O B) उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजन कुमार, प्रधान लिपिक पटना समाहरणालय, पटना और सम्मानित अतिथि डॉ गोपाल प्रसाद, उपाध्यक्ष पटना जिला शतरंज संघ, डॉ अरविंद कुमार (सहायक प्राध्यापक) वी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी व अध्यक्ष एम वी पी चेस क्लब, श्री ऋषि राज कश्यप, अध्यक्ष पी सी एस ए, पटना, मिताली मित्रा (सहायक प्राध्यापक) बिहार विद्यापीठ व सह उपाध्यक्ष एम वी पी चेस क्लब, मुख्य निर्णायक वेद प्रकाश, सचिव एम वी पी चेस क्लब एवं अन्य खेल प्रेमी श्रीमती सावित्री सिंघा और नेहा रानी उपस्थित थे। प्रतियोगिता […]

Noimg

सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में प्रिया, वंदना और प्रियंका ने जीता कांस्य पदक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : डिंडीगुल (तमिलनाडु) में खेली जा रही 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला युगल वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में बिहार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह, वंदना और प्रियंका की जोड़ी ने कर्नाटक की जोड़ी को 35-31, 35-29 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस संबंध में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 44वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार को सातवां स्थान प्राप्त हुआ। चैंपियनशिप के बालक वर्ग में “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स” का पुरस्कार कुंदन कुमार (बाढ़) को मिला, जबकि बालिका वर्ग में रिया कुमारी (बाढ़) को यह सम्मान दिया गया। सीनियर महिला […]

Noimg

शारदीय नवरात्र में शिव शक्ति योग पीठ में भक्तिधारा का अद्भुत संचार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के गोसाईगांव स्थित शिव शक्ति योग पीठ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भक्तों की श्रद्धा का अद्भुत संचार देखने को मिल रहा है। पीठाधीश्वर संत शिरोमणि स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में यहां दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चरित्र मानस पाठ और संगीत पारायण का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन सुबह सप्तशती पाठ का आयोजन होता है, जबकि शाम को श्री राम कथा का कथावाचन पंडित प्रेमशंकर भारती द्वारा किया जाता है। कथा में पंडित प्रेमशंकर भारती ने बताया कि यह शारदीय नवरात्र तीव्रतरा नवरात्र कहलाता है और इस समय जगत जननी माता की भक्तों पर असीम कृपा होती है। उन्होंने कहा कि माता का नाम जप और रामायण पाठ करने से सभी कष्ट दूर […]

Noimg

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट का नवगछिया में 12 अक्टूबर के सम्मेलन को लेकर बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट अनुमंडल नवगछिया ने 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर रविवार को मदर टेरेसा आवासीय विद्यालय, नवगछिया में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव ने की। बैठक में गोप गुट के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार और जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही अनुमंडल के सभी प्रखंडों के कमिटी सदस्य, जिला प्रतिनिधि और राज्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक में सांगठनिक परिचर्चा, प्राथमिक शिक्षक समस्याओं और सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान दिया गया। उक्त अनुमंडल सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव नागेंद्र सिंह होंगे। बैठक में अनुमंडल सचिव […]

केला व्यवसायी से दिनदहाड़े 18 लाख रूपए की लूट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम सक्रिय नवगछिया पुलिस जिला में रविवार को दिन के करीब 11 बजे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने केला व्यवसायी से 18 लाख रूपए की छिनतई कर दी। यह घटना नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया में घटित हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना की जानकारी मिलने पर परबत्ता थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार अपने दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित व्यवसायी मो. इश्तेखार पिता मरहूम शेख, जो यमुनिया पुवारी टोला के रहने वाले हैं, ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में 18 लाख रूपए से भरा बैग लेकर एक केला किसान को भुगतान देने जा रहे थे। इश्तेखार ने बताया कि जैसे […]

Noimg

भागलपुर में आरएसएस की शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भागलपुर में ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आचार्य रामधारी सरस्वती विद्या मंदिर, केशव नगर में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और वर्ष 2025 में इसने शताब्दी वर्ष पूरी कर ली है। इस अवसर पर निकाले गए भव्य संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। संचलन आनंद राम विद्यालय से प्रारंभ होकर बुढ़ानाथ चौक, चुनिहारी टोला मार्ग होते हुए भामाशाह चौक तक पहुंचा और पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। संचलन के दौरान मार्ग में महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे शहर में देशभक्ति और […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस ने चार लुटेरों को हथियार के साथ दबोचा, कई घटनाओं का किया खुलासा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले की सुल्तानगंज पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश भी कर रहे थे। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुंदन कुमार (घाट रोड, सुल्तानगंज), नितीश कुमार (गोपाल रोड, विषहरी), प्रशांत कुमार (गोपाल रोड, विषहरी) और आर्यन कुमार (शिवनंदनपुर) शामिल हैं। इनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, एक गोली और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इन आरोपियों ने 25 सितंबर को कांवरियों के साथ लूटपाट की थी। इसके अलावा असरगंज के नारदपुल के पास एक टोटो चालक और एक […]