Month: March 2026

भूमि व राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बिहपुर ब्लॉक में रविवार को लगेगा शिविर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर:भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय बिहपुर परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की मौजूदगी रहेगी। शिविर में नवगछिया डीसीएलआर शैलेंद्र सिंह, बिहपुर अंचलाधिकारी (सीओ) लवकुश कुमार तथा अंचल के राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। शिविर के दौरान बिहपुर अंचल से संबंधित भूमि एवं राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार ने बताया कि शिविर में केवल बिहपुर अंचल क्षेत्र से संबंधित मामलों की ही सुनवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए […]

जल और स्वच्छता को लेकर बनाया जा रहा है जल समाधान केंद्र || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

जिलाधिकारी ने किया मुआयना दिए आवश्यक निर्देश भागलपुर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के भू तल पर जल और स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जल समाधान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल भागलपुर के कर्मी वहां तैनात किए जाएंगे और जल तथा स्वच्छता से संबंधित जो भी शिकायतें या सूचना प्राप्त होगी उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का भ्रमण कर स्थल का मुआयना किया तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पश्चिमी प्रमंडल तथा पूर्वी प्रमंडल, भागलपुर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई जाए, ताकि आम लोगों […]

महेश पासवान के सेवानिवृत्त होने पर डोमन को प्रधान लिपिक का प्रभार सौंपा गया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया:बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में प्रधान लिपिक महेश पासवान के सेवानिवृत्त होने के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनकर आचार्य ने कार्यालय लिपिक डोमन को प्रधान लिपिक का प्रभार सौंपा। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य प्रोफेसर दिनकर आचार्य ने औपचारिक रूप से डोमन को प्रधान लिपिक का कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर अनिल कुमार मंडल, शिक्षक प्रतिनिधि अमरजीत प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी मोहम्मद खालिद महमूद, पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह तथा शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और कार्यालय के लिपिक उपस्थित थे। डोमन के प्रधान लिपिक का प्रभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों […]

दोहरे हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज, कई नामजद व 10 अज्ञात पर आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया:दोहरे हत्याकांड मामले में मृतक नीरज कुमार के भाई श्याम मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्याम मंडल खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के भौरकाठ गांव निवासी स्वर्गीय अनिल मंडल के पुत्र हैं। दर्ज प्राथमिकी में परवत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा निवासी देवो मंडल, उसकी पत्नी संजो देवी, पुत्र अखिलेश उर्फ रूबल, मिथलेश, सुशील, नीतीश, देवो मंडल का भतीजा धर्मवीर मंडल तथा गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी विजय मंडल सहित 10 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। श्याम मंडल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका भाई नीरज कुमार चार मार्च को अपने साथियों आदेश उर्फ अजय कुमार और गुलशन कुमार के साथ हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से होली खेलने के लिए इस्माइलपुर […]

मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को बालेश्वर यादव ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि परमानंद महतो तथा छह–सात अन्य लोगों ने उनके भाई विकास यादव के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल विकास यादव का इलाज कराया गया। मामले को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कांड का अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस ने रामनगर बिंदटोली निवासी परमानंद महतो, विनोद महतो, सौरव कुमार और सम्राट कुमार को गिरफ्तार कर लिया। […]

भागलपुर में होली का रंगारंग उत्सव, मटका फोड़ व खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों से बुजुर्गों तक ने लिया हिस्सा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले में होली का पर्व इस वर्ष भी उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। रंग और गुलाल के बीच लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द का संदेश दिया। इसी क्रम में भागलपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में होली के अवसर पर पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मोहल्ले के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें गुब्बारा फोड़, कुर्सी दौड़, संतरा दौड़, साइकिल दौड़ और बोरा दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार […]

गढ़वाल विश्वविद्यालय में पॉश अधिनियम को लेकर विवाद, एसोसिएट प्रोफेसर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurChanchal Jha0

श्रीनगर (उत्तराखंड) : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में पॉश (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध और निवारण) अधिनियम को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। केंद्र में कार्यरत एक सहायक प्राध्यापक द्वारा अपने ही विभाग की एक सह-प्राध्यापक के खिलाफ पॉश अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद विश्वविद्यालय में इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पॉश अधिनियम का इस्तेमाल उन्हें प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्र की सह-प्राध्यापक डॉ. अमिता ने पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु जायसवाल पर लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना […]

फाइलेरिया दवा सेवन से वंचित लोगों के लिए जिले में चल रहा मॉप-अप राउंड || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर:फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन से वंचित लोगों को दवा खिलाने के लिए भागलपुर जिले में 5 से 13 मार्च तक मॉप-अप राउंड चलाया जा रहा है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया की दवा खिला रही हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ. दीनानाथ ने दी। उन्होंने बताया कि विगत 10 से 28 फरवरी तक भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड) चलाया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर तथा बाद में स्कूलों व अन्य स्थानों पर बूथ लगाकर लोगों को प्रत्यक्ष रूप से फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। उन्होंने बताया कि […]

ईशाकचक थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में कोडीन सिरप व टैबलेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप और टैबलेट बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ईशाकचक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित दिलकश रमीज के घर में बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप का भंडारण कर उसकी अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में तथा डीआईयू टीम और नगर-01 पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन […]