November 18, 2025
नवगछिया के गोपालपुर पीएससी में बड़ा लापरवाही मामला, मरीज को एक्सपायर सलाइन चढ़ाए जाने की सूचना से मचा हड़कंप,वीडियो वायरल ||GS NEWS
गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, यहां भर्ती मरीज को एक्सपायर सलाइन चढ़ाने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीज के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने सलाइन की बोतल की तारीख देखी, तो उनके होश उड़ गए। परिवार ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई। मरीज के परिजनों ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और उपचार में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल अस्वीकार्य है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था पूरी तरह […]