4
(1)

नवगछिया के बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में शनिवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक के सी मिश्रा और राजकमल सर ने किया। बाल दिवस के आयोजन में विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू पर भाषण प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा लघु नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल, वरिष्ठ शिक्षक विधान चंद्र झा और सुनील कुमार पाठक का अभिनंदन राजकुमार सर, ललन सर और अनिल सर ने बुके देकर किया।

कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र लघु नाटक “गब्बर ले लो गुब्बारे ले लो” रहा, जिसमें बच्चों ने बेहद उत्साह और सजीव अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विधान चंद्र झा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें नेहरू जी के पदचिन्हों पर चलते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जीवन जीना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि आज के विद्यार्थी कल के नेता हैं और उन्हें अपनी शिक्षा और मेहनत के माध्यम से समाज में योगदान देना चाहिए। इस आयोजन ने सभी छात्रों और शिक्षकों में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: