5
(1)

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 जून 2025 को बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी चंचल मंडल के पुत्र का शव मिर्जापुर घाट के किनारे मिला है। सूचना मिलते ही बिहपुर अंचल निरीक्षक पवन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया।

इस मामले में मृतक के पिता चंचल मंडल के बयान पर बिहपुर थाना कांड संख्या 161/25, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर 27 जून को पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र के निरुद्दीनपुर निवासी रंजीत मंडल, पिता मनेजर मंडल को मिर्जापुर घाट से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य साथियों के नाम भी बताए। उसके निशानदेही पर मिर्जापुर बिचली दियारा से एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया, जहां से एक देशी कट्टा, अर्द्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

बरामद हथियारों और उपकरणों के संबंध में एक अलग मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस कार्रवाई में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, बिहपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार, नवगछिया डीआईयू प्रभारी अमित कुमार, धर्मवीर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।

बरामद सामग्री:
01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 02 बैरल, 02 मैगजीन, 03 हैंडरिंग मशीन, 02 हैंडवाइज उपकरण, 02 मैगजीन साँचा, स्प्रिंग, माइस मशीन, छेनी, रेती, पाइप, आरी, ड्रिल बीट, पिलास, होल्डर, हथौड़ा, पेचकस, रिंच, कांटी सहित अन्य कई उपकरण।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: