June 30, 2025
अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़: अर्द्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद, हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 जून 2025 को बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी चंचल मंडल के पुत्र का शव मिर्जापुर घाट के किनारे मिला है। सूचना मिलते ही बिहपुर अंचल निरीक्षक पवन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया। इस मामले में मृतक के पिता चंचल मंडल के बयान पर बिहपुर थाना कांड संख्या 161/25, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार […]