5
(1)

नवगछिया। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न ग्रामों में अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

152-बिहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 26, जो ग्राम पंचायत नगरपारा पूर्व के ग्राम भ्रमरपुर के वार्ड संख्या 6 में स्थित है, वहां विशेष गहन पुनरीक्षण के विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुरूप गणना प्रपत्र (प्रारूप) को घर-घर जाकर वितरित किया गया। इस दौरान मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी दी गई और प्रपत्र भरने में सहायता भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने और जानकारी सत्यापित कराने हेतु जागरूक करना था। मतदाताओं ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अधिकारी द्वारा कार्य की गुणवत्ता और बीएलओ के प्रयासों की सराहना की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: