5
(1)

भागलपुर। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने शनिवार को बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत में एक साथ पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं की कुल लागत लगभग 65 लाख रुपये है।

इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि से बभनगामा में रंगमंच के पास और दुर्गा मंदिर के समीप स्थित सरकारी भूमि पर दो सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिनकी लागत लगभग 15-15 लाख रुपये है। साथ ही, वार्ड संख्या 02 में स्थित पुराने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए करीब 5 लाख 36 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा, निहाल अहमद के घर से मनहर चौधरी के बासा तक लगभग 15 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य तथा बिहपुर-जमालपुर पंचायत के थाना के सामने वार्ड संख्या 09 में पानी टंकी के बगल स्थित सरकारी जमीन पर एक और सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक शैलेंद्र ने कहा कि उनका लक्ष्य बिहपुर विधानसभा को विकास के हर पैमाने पर एक आदर्श क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और यह कार्य जनसहयोग से ही संभव होगा।

विधायक के आगमन पर स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन मां दुर्गा पूजा समिति ने किया, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह दीपक ने की। मंच संचालन रंजन मस्ताना और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने किया।

इस कार्यक्रम में बिहपुर विस बीएलए वन इंजीनियर कुमार गौरव, अजय उर्फ माटो, लालमोहन, सिंटू, दिलीप सिंह, रंजीत गुप्ता, दिलीप महतो, गौरव मिश्रा, अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में बभनगामा पंचायत के साथ-साथ अमरपुर गांव से भी बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी रही। मौके पर निरंजन साह, उमेश पोद्दार, सुनील चौधरी, श्रवण गुप्ता, कुदन सिंह, सुरेश सिंह, पंसस बमबम, प्रमोद, अवधेश सनगही और मृत्युंजय चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस जनसमूह ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र की जनता विकास के प्रति सजग है और अपने जनप्रतिनिधि के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: