



भागलपुर। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर में शनिवार को यूको आरसेटी भागलपुर द्वारा आयोजित छह दिवसीय “सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम (जेनरल ईडीपी)” का सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 23 जून से 28 जून 2025 तक चला।
समापन समारोह के अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक कुमोद कुमार झा, उपाधीक्षक रामेश्वर राउत, सहायक अधीक्षक-सह-बंदी कल्याण पदाधिकारी रोशन शर्मा एवं सहायक अधीक्षक रविकेश उपाध्याय उपस्थित रहे।

कारा अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण में कुल 35 बंदियों ने भाग लिया, जिनमें 16 सजायाफ्ता एवं 19 विचाराधीन बंदी शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बंदियों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।














