5
(1)

भागलपुर। अमर शहीद तिलकामांझी की प्रतिमा स्थापना समिति की बैठक शनिवार को लालबाग स्थित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने की। बैठक में कुलपति ने समिति के सदस्यों के साथ अब तक हुए कार्यों की अद्यतन समीक्षा की और सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा और स्मृति पार्क का निर्माण जनसहयोग से किया जा रहा है। इस प्रतिमा का अनावरण भारत की राष्ट्रपति द्वारा किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। राष्ट्रपति भवन से तिथि की स्वीकृति मिलने के बाद अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

तैयारी को लेकर कार्य प्रगति पर है। मिट्टी भराई का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। भैरवा तालाब से मिट्टी लाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन को पत्र भेजा गया है। जयपुर से निर्मित तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच चुकी है।

प्रतिमा स्थापना समिति के अध्यक्ष डॉ. शंभू दयाल खेतान और महासचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने समिति के सभी सदस्यों, शिक्षकगण, कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सिंडिकेट और सीनेट सदस्यों, आम नागरिकों, व्यवसायियों और बुद्धिजीवियों से सहयोग की अपील की है। आर्थिक सहयोग देने वाले सभी दाताओं का नाम प्रतिमा स्थल पर शिलापट्ट में अंकित किया जाएगा।

एनटीपीसी कहलगांव से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सहयोग का अनुरोध किया गया है। पूर्व में एनटीपीसी द्वारा सहयोग का वादा किया गया था, जिसे पूरा करने हेतु पुनः उनके अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। स्मारिका प्रकाशन समिति से कहा गया है कि वह 10 जुलाई तक अपना कार्य पूर्ण कर लें। अब तक हिंदी और अंग्रेजी में लगभग बीस आलेख प्राप्त हो चुके हैं। संपादन समिति को निर्देशित किया गया है कि वे दोनों भाषाओं में अलग-अलग अनुभाग तैयार करें।

बैठक में समिति के अध्यक्ष और सिंडिकेट सदस्य डॉ. शंभू दयाल खेतान, महासचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, कोषाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर डोकनिया, सज्जन कुमार किशोरपुरिया, राम गोपाल पोद्दार, कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार दिनकर, डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: