5
(1)

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के सुड़ी लेन में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवकों को स्थानीय लोगों ने चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक किसी घर में चोरी की कोशिश कर रहे थे, तभी आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि दोनों युवक इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं।

स्थानीय होने की जानकारी के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाने के बजाय उन्हें सुधारने का अवसर देने का निर्णय लिया। मौके पर युवकों के पिता और अन्य परिजनों को बुलाकर स्थिति की जानकारी दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवकों को उनके परिवार के सुपुर्द करते हुए सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भीड़ के सामने दोनों युवकों ने हाथ जोड़कर कसम खाई कि वे आगे से ऐसी हरकत नहीं करेंगे और सही मार्ग पर चलेंगे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि समझाने-बुझाने से ये युवक अब सुधार की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: