



नवगछिया : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर 152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड में सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री शैलेंद्र सिंह ने बैठक के दौरान वलनरेबल क्षेत्र एवं वलनरेबल व्यक्तियों की पहचान करने, मतदान को प्रभावित या बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने तथा सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं (AMF) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा और रात्रि में पर्याप्त रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
इस अवसर पर नारायणपुर एवं बिहपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
















