5
(1)

भागलपुर : बिहार के मोकामा में प्रत्याशी के समर्थक हत्या के बाद पूरे प्रदेश का प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में भागलपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में लगभग 10 हजार लोगों से बांड भरवाया गया है, जबकि 150 से अधिक लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी स्थिति में दो प्रत्याशी एक ही रास्ते से नहीं गुजरेंगे ताकि किसी तरह के टकराव या अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। साथ ही, इंटेलिजेंस विभाग को पूरी तरह एक्टिव मोड में रखा गया है ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संभावित खतरे की जानकारी मिलती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण में मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: