November 1, 2025
मोकामा में प्रत्याशी के समर्थक की हत्या के बाद प्रशासन सतर्क, भागलपुर में डीएम-एसएसपी की बैठक, 10 हजार लोगों से भरवाया गया बांड, 150 पर सीसीए की कार्रवाई ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : बिहार के मोकामा में प्रत्याशी के समर्थक हत्या के बाद पूरे प्रदेश का प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में भागलपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में लगभग 10 हजार लोगों से बांड भरवाया गया है, जबकि 150 से अधिक लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी […]