



भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक अजीत शर्मा ने चुनावी बयान देते हुए कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो राज्य से हो रहा पलायन पूरी तरह रुक जाएगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में नई फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी, जिससे राज्य आत्मनिर्भर बनेगा।

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे पर तीखी टिप्पणी करते हुए अजीत शर्मा ने कहा कि निशिकांत दुबे मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वे यहां से चुनाव नहीं लड़ पाते क्योंकि भागलपुर की जनता उन्हें पसंद नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि भागलपुर से हवाई जहाज नहीं उड़ पाने के पीछे निशिकांत दुबे की बड़ी भूमिका रही है।
अजीत शर्मा ने कहा कि निशिकांत दुबे ने हमेशा भागलपुर के विकास कार्यों में बाधाएं डाली हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।

















