July 1, 2025
नवगछिया में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर नवगछिया अनुमंडल सभागार में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने की। बैठक में मुख्यालय डीएसपी, ट्रैफिक एवं साइबर डीएसपी, डीसीएलआर, सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य, विभिन्न दलों के प्रतिनिधि और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि मोहर्रम एक धार्मिक अवसर है जिसे पारंपरिक और भाईचारे के वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह, भड़काऊ […]