4.5
(2)

भागलपुर और कटिहार जिले की सीमा क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पूजा के लिए मंदिर जा रहे एक ही परिवार के टेम्पो को तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 90 वर्षीय बुजुर्ग जंगी ठाकुर उर्फ जंग बहादुर ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान जंगी ठाकुर उर्फ जंग बहादुर ठाकुर (90 वर्ष), पिता जगरू ठाकुर, निवासी गेरा बड़ी, थाना कोड़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जंगी ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ टेम्पो से पूजा के लिए मंदिर जा रहे थे। जैसे ही वाहन कामाख्या मंदिर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अल्ट्रो वाहन ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो में सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सभी घायलों को उपचार के लिए पूर्णिया भेजा। डॉक्टरों ने जंगी ठाकुर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम पसर गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवार के अन्य घायल सदस्यों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कामाख्या मंदिर के पास सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: