December 8, 2025
दर्दनाक सड़क हादसा: 90 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, परिवार के कई सदस्य घायल ||GS NEWS
सड़क दुर्घटनाChanchal Jhaभागलपुर और कटिहार जिले की सीमा क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पूजा के लिए मंदिर जा रहे एक ही परिवार के टेम्पो को तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 90 वर्षीय बुजुर्ग जंगी ठाकुर उर्फ जंग बहादुर ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जंगी ठाकुर उर्फ जंग बहादुर ठाकुर (90 वर्ष), पिता जगरू ठाकुर, निवासी गेरा बड़ी, थाना कोड़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जंगी ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ टेम्पो से पूजा के लिए मंदिर जा रहे थे। जैसे ही वाहन कामाख्या मंदिर के […]