5
(1)

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता- 2025 का आज भव्य शुभारंभ इनडोर बैडमिंटन हॉल, सैंडिस कंपाउंड में जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, नगर निगम भागलपुर विनय प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन में सहयोग किया गया। इसके पहले जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा आगत अतिथियों को पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष राजेश नंदन, जिला वालीबाल संघ के सचिव नीलकमल राय, जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव, नीरज राय, स्काट एंड गाइड के प्रवीण झा, प्रख्यात खिलाड़ी सह शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार, चंद्र भूषण कुमार, वरुण कुमार, किरण कुमारी, कामना कुमारी, रविकांत रंजन, राकेश कुमार, राकेश कुमार मंडल, विक्की कुमार, कुंदन कुमार, रंजीत कुमार, जिला खेल कार्यालय के लिपिक, सतीश चंद्र, लिपिक मृणाल किशोर, कार्यपालक सहायक आमिर खान, कर्मी सुनील कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। मैच का संचालन बिहार राज्य खेल पटना के द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी के द्वारा की जा रही है।

जिनमें मिथिलेश कुमार, राम कुमार सिंह, सूर्यकांत प्रताप, शेखर सुमन, अभिराज कुमार, संगम कुमार, आदित्य आर्या, रूपेश राज, राकेश कुमार संज्ञान परमार शामिल हैं। प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता सिंगल एवं डबल्स दोनों आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी तथा सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। खेल विभाग के द्वारा सभी खिलाड़ियों को निःशुल्क आवासन, भोजन एवं आने जाने का मार्ग व्यय की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता 10 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेताओं सहित प्रत्येक आयु ग्रुप से पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में शुरुआत से ही फेदर शटल का उपयोग किया जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बिहार बाल भवन, किलकारी के बच्चों के द्वारा एक शानदार एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जो उपस्थित सभी खिलाड़ियों, अतिथियो को मंत्रमुग्ध कर तालिया बजाने के लिए विवश कर दिया। शानदार प्रस्तुति के लिए किलकारी की पूरी टीम को जिला पदाधिकारी महोदय ने पौधा एवं मोमेंट से सम्मानित किया। मैच का प्रारंभ जिलाधिकारी भागलपुर के द्वारा कोर्ट कोर्ट का फीता काटकर तथा शटल मारकर किया गया। उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी एवं वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष जिला बैडमिंटन संघ, जिला खेल पदाधिकारी एवं नगर प्रबंधक भागलपुर ने बैडमिंटन खेल कर किया। इसके पहले जिलाधिकारी द्वारा कल 18 चमचमाती ट्रॉफी, जो विजेता एवं विजेताओं के बीच वितरित किया जाना है, का अनावरण किया गया। ट्रॉफी को देखकर खिलाड़ियों में अदम्य उत्साह देखने को मिला और सभी खिलाड़ी ने इस ट्रॉफी को जीतने के लिए अच्छा खेल खेलने की अभिलाषा व्यक्त की। जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहां की खेल न केवल शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ता है, बल्कि टीम भावना एवं अनुशासन भी सिखाता है। खेल के माध्यम से हमें हार स्वीकार करने एवं हार से उबर कर पुन: विजेता होने का रास्ता दिखाता है। मंच का संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मो नसर आलम के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष श्री राजेश नंदन के द्वारा किया गया।प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार से है।
बालक यू- 14
कोसी प्रमंडल के रौनक परमार ने सारण प्रमंडल के आर्यन राज को 30 -3 से पराजित किया।
दरभंगा प्रमंडल के अयान अली ने सारण प्रमंडल के अयांश कुमार को 30 -11 से पराजित किया।
तिरहुत प्रमंडल के प्रभाल कुमार ने मुंगेर प्रमंडल के कुमार उमंग को 30-20 से पराजित किया।
कोसी प्रमंडल के प्रत्यूष कुमार गुप्ता ने पटना प्रमंडल के आयुष गुरु को 30-23 से पराजित किया।
मगध प्रमंडल के आयुष नारायण ने मुंगेर प्रमंडल के सार्थक श्री को 30-8 से पराजित किया।
मगध प्रमंडल के मृत्युंजय कुमार ने पूर्णिया प्रमंडल के संज्ञान प्रकाश को 30-27 से पराजित किया।
भागलपुर प्रमंडल के रिशव सिन्हा ने मुंगेर प्रमंडल के तामजीत अख्तर को 30-8 से पराजित किया।
कोसी प्रमंडल के रौनक परमार ने पूर्णिया प्रमंडल के संस्कार स्वरूप को 30-28 से पराजित किया।
पटना प्रमंडल के कृष्णा कुमार ने दरभंगा प्रमंडल के अतुल्य को 30-13 से पराजित किया।
मुंगेर प्रमंडल के आनंद कुमार ने सारण प्रमंडल के हर्षित कुमार को 30-6 से पराजित किया।
तिरहुत प्रमंडल के प्रांजल वीर ने भागलपुर प्रमंडल के अमृत राज को 30 – 24 से पराजित किया।
मगध प्रमंडल के पीयूष ने भागलपुर प्रमंडल के सूर्यांश शेखर को 30-24 से पराजित किया।


पूर्णिया प्रमंडल के अथर्व ने कोसी प्रमंडल के सुयांश चौहान को 30-15 से पराजित किया।
भागलपुर प्रमंडल के रोनित सिन्हा ने सारण प्रमंडल के आरव सैनी को 30-2 से पराजित किया।
तिरहुत प्रमंडल के फैसल इक्वल पूर्णिया प्रमंडल के मो गुलशन आरिज़ को 30-10 से पराजित किया।
बालक अंडर – 17 के परिणाम:
पूर्णिया प्रमंडल के आर्यन कुमार ने भागलपुर प्रमंडल के श्री ओम को 30-14 से पराजित किया। पटना प्रमंडल के निहार कुमार ने सारण प्रमंडल के वैभव कृष्णा को 30-1 से पराजित किया।
अंडर 14 बालक डबल्स के मुकाबले में भागलपुर प्रमंडल के ऋषभ और रोनित की जोड़ी ने पटना प्रमंडल के कृष्ण एवं हिमांशु की जोड़ी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: