



नवगछिया। जी बी कॉलेज, नवगछिया में शिक्षकेत्तर कर्मी उपेंद्र यादव के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वे 31 अगस्त को सेवा से निवृत्त हुए।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं विभिन्न उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उनके सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और महाविद्यालय के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अभयकांत सिंह, डॉ. रतिकांत ठाकुर, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. भावना वर्मा, डॉ. हामिद अली, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, सचिव मनोज कुमार सिंह, लेखापाल शेखर कुमार, चेतन कुमार, शंकर मंडल, सुबोध दास, प्रिंस राज, अब्दुल रज्जाक, भरत ठाकुर, चंदा कुमारी, अखिलेश पोद्दार, गुलों हरिजन, संतोष हरिजन, मुकेश पोद्दार, दिनेश साह, बिरंची यादव, विलास यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं उपेंद्र यादव के परिजन उपस्थित रहे।













