5
(1)

नवगछिया । जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर सगी बहन से ठगी करने का मामला सामने आया है। नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला, वार्ड संख्या-08 की निवासी गीता देवी, पति स्वर्गीय महेंद्र शर्मा ने अपने सगे भाइयों और भाभियों पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है।

पीड़िता ने आवेदन में बताया कि भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती निवासी उमेश शर्मा और दिनेश शर्मा, दोनों पिता स्वर्गीय मोती शर्मा, उनके सहयोग से साजिश कर जुलाई 2023 में जमीन बेचने की बात कहने आए थे। उन्होंने परबत्ती स्थित 0-04968 डिसमिल जमीन को आठ लाख रुपये में बेचने की बात कही थी। इस पर पीड़िता खरीदने के लिए तैयार हो गई। अगले ही दिन चार लाख रुपये उमेश शर्मा को परबत्ती स्थित उनके घर पर दे दिए गए और बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई।

आरोप है कि रकम लेने के बाद भी फरवरी 2024 में उक्त जमीन किसी और के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। जब पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो लगातार टालमटोल किया गया। मार्च 2024 में उमेश शर्मा की पत्नी कुंती देवी ने नवगछिया आकर दो लाख रुपये लौटाते हुए बताया कि उनके पति ने जमीन दूसरे को बेच दी है और बाकी दो लाख रुपये बाद में लौटा देंगे, लेकिन अब तक वह रकम नहीं दी गई। रुपये मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट तक की नौबत आ जाती है।

पीड़िता का कहना है कि अक्टूबर 2024 में उसने जगदीशपुर अंचल में भी आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने नवगछिया थाना में न्याय की गुहार लगाई। गीता देवी ने बताया कि 2017 में पति की गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह आर्थिक रूप से कमजोर हो गई और घर पर सिलाई का काम कर अपने पुत्र की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।

वहीं, आरोपी दिनेश शर्मा ने स्वीकार किया कि अभी दो लाख रुपये बकाया हैं और समय मिलने पर लौटा देंगे। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि रविशंकर सिंह ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: