


नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना अंतर्गत जयरामपुर वार्ड नंबर 11 निवासी 18 वर्षीय अमन कुमार, पुत्र तूरो पंडित की दाहिने पैर सर्प दंश से मृत्यु हो गई। वहीं घटना के बाद गाँव में हड़कंप मच गया । मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी । जहां मौके पर पहुंची झंडापुर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के नवगछिया अस्पताल भेज दिया गया । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था ।













