



नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 दिसंबर 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडापुर थाना की पुलिस टीम ने बिहपुर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर एक टोटो (पंजीकरण संख्या BR10SV-3105) को रोका। जांच के दौरान टोटो से कुल 30 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस दौरान टोटो चला रहे नीतिश कुमार, पिता अलखु मंडल, निवासी छोटी अठगामा, थाना खरीक, जिला भागलपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब के साथ-साथ प्रयुक्त टोटो को भी जब्त कर लिया है।
इस मामले में झंडापुर थाना कांड संख्या 168/25, दिनांक 19.12.25 के तहत धारा 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत एक नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।















