December 21, 2025
झंडापुर थाना क्षेत्र में 30 लीटर देशी शराब के साथ टोटो चालक गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 दिसंबर 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडापुर थाना की पुलिस टीम ने बिहपुर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर एक टोटो (पंजीकरण संख्या BR10SV-3105) को रोका। जांच के दौरान टोटो से कुल 30 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस दौरान टोटो चला रहे नीतिश कुमार, पिता अलखु मंडल, निवासी छोटी अठगामा, थाना खरीक, जिला भागलपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब के साथ-साथ प्रयुक्त टोटो को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में झंडापुर […]