5
(1)

इच्छुक उद्यमियों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म औद्योगिक उद्योग योजना की दी गई जानकारी

नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय परिसर में शुक्रवार को खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, उद्योग विभाग, पटना के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर द्वारा एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला साधनसेवी दिवेश कुमार ने 18 से 60 वर्ष तक के इच्छुक उद्यमियों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म औद्योगिक उद्योग योजना की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि इस योजना का लाभ उठाकर युवा स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित कर सफल उद्यमी बनने की अपील की। शिविर में करीब 12 इच्छुक उद्यमियों ने अपना पंजीकरण कराया।

शिविर में दिनेश यादव, निरंजन साह, दिलीप महतो, चंद्रकांत चौधरी, सिंटू, सौरभ, अजय उर्फ माटो और लोेलमाहन समेत कई लोग मौजूद थे।

इस योजना के अंतर्गत आटा, सत्तू, बेसन, बेकरी (बिस्किट/ब्रेड), नमकीन, मसाला उत्पादन, मिठाई निर्माण, डेयरी उत्पाद (पनीर/घी), मखाना प्रोसेसिंग, पशु आहार, तेल मिल, आइसक्रीम, दाल मिल, चुड़ा या पोहा, शहद प्रोसेसिंग, आलू व केला प्रोसेसिंग, कॉर्न फ्लैक्स, फल व जूस प्रोसेसिंग, मशरूम प्रोसेसिंग, टोमैटो केचअप, नूडल्स, बीज पैकेजिंग, अचार निर्माण, चॉकलेट, दलिया, एनर्जी ड्रिंक, अदरक-लहसुन पेस्ट, मूंगफली प्रसंस्करण, पापड़, पास्ता, चावल मिल, सोया उत्पाद, सेवई, चटनी, वेनेगर, मीट प्रोसेसिंग, जेम-जेली, तिलकुट, गुड़, साबुदाना, कुरकुरे, बड़ी, बतासा, पेठा और खोआ-पेड़ा जैसे कई उद्योग शामिल हैं।

इच्छुक व्यक्ति फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड या बिजली कनेक्शन की छायाप्रति लाकर 50 से अधिक प्रसंस्करण इकाइयों में से किसी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

योजना के तहत नए उद्योग लगाने के साथ ही पुराने उद्योगों के विस्तार के लिए भी टर्म लोन पर 35 प्रतिशत (अधिकतम 10 लाख रुपये) तक सब्सिडी का प्रावधान है। स्वयं सहायता समूह (जीविका) या किसान उत्पादक संगठनों के लिए भी इसी तरह की सुविधा उपलब्ध है। इसके अंतर्गत योजना लागत के अधिकतम 90 प्रतिशत तक बैंक ऋण की व्यवस्था की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: