



नवगछिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार की देखरेख में शुक्रवार को मध्य विद्यालय जमालपुर में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 40 छात्राओं को टीका लगाया गया। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है।

प्रतिरक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण स्वयं डॉक्टर मुरारी पोद्दार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार, शिक्षक विजय सिंह, टोला सेवक प्रेमलता कुमारी, बीएचएम मनीष कुमार भट्ट, बीसीएम शमशाद आलम, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मिथलेश सिन्हा, एएनएम राधा कुमारी, आशा ज्योति कुमारी, डाटा ऑपरेटर विनोद कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।














