September 20, 2025
जिला उद्योग केंद्र भागलपुर के द्वारा लगाया गया शिविर ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025इच्छुक उद्यमियों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म औद्योगिक उद्योग योजना की दी गई जानकारी नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय परिसर में शुक्रवार को खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, उद्योग विभाग, पटना के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर द्वारा एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला साधनसेवी दिवेश कुमार ने 18 से 60 वर्ष तक के इच्छुक उद्यमियों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म औद्योगिक उद्योग योजना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि इस योजना का लाभ उठाकर युवा स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित कर सफल उद्यमी बनने की अपील की। शिविर में करीब 12 इच्छुक उद्यमियों ने अपना पंजीकरण कराया। शिविर में दिनेश यादव, निरंजन […]