5
(1)

भागलपुर । आगामी छठ पूजा एवं काली पूजा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अजय कुमार चौधरी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चंपा नाला, बूढ़ानाथ घाट, एसएम कॉलेज घाट सहित अन्य प्रमुख छठ पूजा एवं काली प्रतिमा विसर्जन स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम, भागलपुर को निर्देश दिया कि सभी घाटों की साफ-सफाई पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिन घाटों को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है, वहां घटे हुए जलस्तर के अनुसार व्रतियों की सुविधा के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाए और घाटों को समतल किया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि खतरनाक घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें और गोताखोरों की तैनाती की जाएगी ताकि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रह सकें।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने बताया कि छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय पर पूर्ण हों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में पर्व संपन्न करने की सुविधा मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: