5
(1)

बिहार, झारखंड से आईं हजारों महिलाओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी

भागलपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र तट पर बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आस्था के प्रतीक इस महापर्व की शुरुआत गंगा जल से स्नान कर की।

शनिवार से नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की औपचारिक शुरुआत होगी, जबकि सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसी को लेकर आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा जल लेने के लिए अजगैविनाथ धाम पहुंचने लगे। गंगा तट पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं और पूरे परिसर में छठ गीतों की गूंज सुनाई दी।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण शहर के विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

वहीं, नगर परिषद सुल्तानगंज के द्वारा गंगा घाट से लेकर पूरे शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई।

अजगैविनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: