October 23, 2025
लोक आस्था के महापर्व को लेकर अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025बिहार, झारखंड से आईं हजारों महिलाओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी भागलपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र तट पर बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आस्था के प्रतीक इस महापर्व की शुरुआत गंगा जल से स्नान कर की। शनिवार से नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की औपचारिक शुरुआत होगी, जबकि सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसी को लेकर आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा जल लेने के लिए अजगैविनाथ धाम पहुंचने लगे। गंगा तट पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की तैयारियों में जुटी […]